Monday, October 19th, 2026

ISL 2020 में ईस्ट बंगाल ने गोवा को बराबरी पर रोका

 वास्को
एससी ईस्ट बंगाल ने मैच के 56वें मिनट से 10 खिलाड़ियों के साथ खेलते हुए इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के मुकाबले में बुधवार को एफसी गोवा को 1-1 की बराबरी पर रोक लिया। तिलक मैदान स्टेडियम में ईस्ट बंगाल के कप्तान डेनियल फॉक्स को अलेक्सजेंडर जेसुराज के साथ उलझने के कारण 56वें मिनट में लाल कार्ड दिखाया गया।

बराबरी पर छूटे इस मुकाबले से ईस्ट बंगाल के नौ मैच में सात अंक हो गए और वह 11 टीमों की तालिका में नौवें स्थान पर है। दूसरी ओर, गोवा के 10 मैचों से 15 अंक हो गए हैं और वह तीसरे स्थान पर बरकरार है। गोवा को लगातार दो जीत के बाद अंक बांटने पर मजबूर होना पड़ा है।

इसके बाद टीम को 10 खिलाड़ियों के साथ गोवा का सामना करना पड़ा। इस समय तक हालांकि कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं हुई थी। ब्राइट इनोबाखेर ने मैच के 79वें मिनट में गोल कर ईस्ट बंगाल का खाता खोला। इसके दो मिनट बाद ही हालांकि देवेंदर मुरगांवकर के गोल से गोवा ने 1-1 की बराबरी कर ली।

 

 

#ISL 2020

Source : Agency

पाठको की राय